{"_id":"693e41906acc022f7a0a396f","slug":"truck-hits-bike-in-amethi-brother-died-and-sister-seriously-injured-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, भाई की मौत... बहन गंभीर रूप से घायल, इलाज कराने जा रहा था अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, भाई की मौत... बहन गंभीर रूप से घायल, इलाज कराने जा रहा था अस्पताल
Sun, 14 Dec 2025 10:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:18 AM IST
सार
अमेठी में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई की मौत हो गई। जबकि, बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक बहन का इलाज कराने अस्पताल जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के अमेठी में रविवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर फुरसतगंज जमालपुर गोसाई ताल के पास ट्रक ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी। इससे भाई-बहन उछलकर सड़क पर गिरे। ट्रक के पहिए के नीचे जाने से भाई की मौत हो गई। जबकि, बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
मृतक की पहचान सूरतगढ़ निवासी विकास मौर्य (19) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बहन पिंकी मौर्य का इलाज कराने जा रहा था। रास्ते में हुए हादसे में उसकी जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल बहन का उपचार जारी है।
घायल बहन पिंकी ने बताया कि विकास परिवार का कमाऊ सहारा था। उसके बड़े भाई राजेश मौर्य हैं। परिवार में कुल पांच बहनें हैं। इनमें से तीन बहनों और बड़े भाई की शादी हो चुकी है। जबकि, दो बहनों और विकास की शादी नहीं हुई थी। पिता किसानी करते हैं और मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, विकास पढ़ाई छोड़कर ड्राइविंग करक परिवार की जिम्मेदारियां उठाना चाहता था। वह बहनों की शादी में सहयोग करने का सपना देखता था। लेकिन, अचानक इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।