फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Troubled by bullying, student left school, accused arrested

Amethi News: शोहदों से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Troubled by bullying, student left school, accused arrested
भादर (अमेठी)। मिशन शक्ति के तमाम दावों के बीच रामगंज में एक बड़ा मामला आया है। आए दिन शोहदों से परेशान 11 वीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। जानकारी होने पर जब छात्रा के भाई ने शोहदों से आपत्ति जताई तो उसकी पिटाई की गई। दुकान में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रामगंज थाने के एक गांव निवासी युवक का आरोप है कि उसकी बहन एक कॉलेज में 11 वीं की छात्रा है। स्कूल से वापस आते समय एक शोहदा उसकी बहन को रोककर अश्लील हरकत करता था। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इस डर से उसने स्कूल जाना बंद कर दिया।
विज्ञापन


करीब दस दिनों तक वह स्कूल नहीं गई तो परिजनों ने छात्रा से बात की। छात्रा ने घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी से मिलकर ऐसी हरकत करने से मना किया। 25 सितंबर को करीब सुबह 9 बजे वह रामगंज जा रहा था। रास्ते में गैस एजेंसी के सामने आरोपी ने अपने दो भाइयों के साथ उसे रोककर जमकर पीटा और पास में ही एक दुकान में जान बचाने के लिए घुस गया। तीनों ने दुकान में घुसकर उसके गले की चेन भी छीन ली। दुकान में भी तोड़फोड़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रामगंज पंकज द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर शुभम समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

छेड़खानी का आरोप
जायस। थाने के एक गांव की महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बेटी 30 सितंबर को तरोई तोड़ने जा रही थी,रास्ते में तीन युवकों ने छेड़खानी की। उसने इसकी शिकायत परिजनों से की। महिला का आरोप है कि जब वह आरोपियों के घर शिकायत करने गई तो उसे धमकी देकर भगा दिया गया।

महिला का कहना है कि इसके बाद से उसकी बेटी स्कूल नहीं जा रही है। इस मामले में एसओ जायस देवेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के मध्य जमीन विवाद था। स्कूल फीस जमा न होने के कारण उसे प्रबंधन से निकाल दिया। यु़वकों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed