{"_id":"682aed203f09ad5188097063","slug":"trolla-collided-with-tree-and-entered-complex-in-amethi-bike-rider-died-and-two-injured-after-hit-by-it-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेड़ से टकराकर कॉम्प्लेक्स में घुसा ट्राला, चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत... दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेड़ से टकराकर कॉम्प्लेक्स में घुसा ट्राला, चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत... दो लोग घायल
Mon, 19 May 2025 02:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 May 2025 02:04 PM IST
सार
अमेठी में पेड़ से टकराकर एक ट्राला कॉम्प्लेक्स में घुस गया। चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई दुकान क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर कॉम्प्लेक्स में घुसा ट्राला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अमेठी में रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर बाइक को चपेट में लेते हुए एक कॉम्प्लेक्स में घुस गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा जामो थाना क्षेत्र के देवनगर चौराहे पर हुआ। मृतक की पहचान अनुज (28) निवासी दखिनवारा के रूप में हुई है। जबकि अनुज का साथी कुलदीप कुमार (30) और ट्राला चालक हंसराज निवासी राजापुर, रायबरेली गंभीर रूप से घायल हैं। उनके घरवालों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- यूपी: भाजपा विधायकों का होगा ऑडिट, उसी आधार पर पार्टी तय करेगी 2027 चुनावों का टिकट; तीन श्रेणियों में होगा आकलन
विज्ञापन
सूचना पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस घायलों को अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रॉला की रफ्तार काफी अधिक थी। ड्राइवर को झपकी आने से हादसा होने की आशंका है। हादसे में कई दुकान क्षतिग्रस्त हुई हैं। यदि दिन में हादसा होता तो जनहानि भी हो सकती थी।
इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि ट्रॉला को कब्जे में लिया गया है। अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।