फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tried to rape an innocent who came to watch TV

Amethi News: टीवी देखने आई मासूम से दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 07 Jul 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tried to rape an innocent who came to watch TV
अमेठी। स्थानीय थाने के एक गांव में दो दिन पहले मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का मामला आया है। सोशल मीडिया पर प्रकरण वायरल होने के बाद अब पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय थाने के एक गांव में अपने पिता के साथ बुधवार को पांच वर्षीय बालिका पड़ोसी के घर टीवी देखने गई थी। टीवी देखने के दौरान उसका पिता घर लौट गया। मासूम को अकेला देख पड़ोसी दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इसी बीच पिता लौटा और मासूम पुत्री से दुष्कर्म के प्रयास को देखा तो हंगामा मच गया।
विज्ञापन

इधर, मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। लेकिन पुलिस कर्मियों से आरोपी ने किसी से फोन पर बात कराई। इसके बाद वह मामले को दबाने की कोशिश करते हुए समझा कर लौट गए।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बृहस्पतिवार को मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी। बावजूद इसके पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। इसी बीच यह प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और पीड़िता मासूम की मां से दूसरी तहरीर लेकर केस दर्ज कर मासूम का चिकित्सीय परीक्षण कराने में जुट गई। एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को मामला उनके संज्ञान में आया। मां की तहरीर पर पड़ोसी गौरीशंकर के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस पंजीकृत किया गया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, सिर्फ छेडछाड़ का मामला है। अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. इलामारन जी का कहना है कि अमेठी कोतवाली के एक गांव में मासूम से दुष्कर्म नहीं सिर्फ छेड़छाड़ हुई है। परिजन पहले आपस में समझौता करने की कोशिश में जुटे थे। समझौता नहीं होने पर तीसरे दिन पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने शुक्रवार को ही मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद तत्काल केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed