{"_id":"65cd1be1258fe6f3390b1827","slug":"treatment-of-ayushman-card-holders-started-in-sanjay-gandhi-hospital-amethi-news-c-96-1-ame1003-113622-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संजय गांधी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संजय गांधी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज शुरू
Thu, 15 Feb 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। बुधवार से मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। पहले दिन दो आयुष्मान कार्डधारी मरीज भर्ती हुए। अस्पताल में पांच माह बाद आयुष्मान भारत की सेवाएं शुरू हो गई हैं। बीते 18 सितंबर को अस्पताल का लाइसेंस निलंबित होने के बाद आयुष्मान भारत के कोड का पोर्टल सस्पेंड कर दिया गया था। जिससे आयुष्मान कार्डधारी मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से मंगलवार शाम अस्पताल के आयुष्मान भारत का पोर्टल खुला।
गौरीगंज की आसरे तिवारी का पुरवा निवासी उर्मिला तिवारी और डेगुर का पुरवा कुडवा महमदपुर निवासी सुमित्रा आयुष्मान कार्ड धारक को भर्ती किया गया है। उर्मिला सीने में दर्द और सुमित्रा लाईपोमा से पीड़ित हैं। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। अस्पताल के सीओओ अवधेश शर्मा ने बताया कि आयुष्मान कार्डधारक दो मरीज भर्ती हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।