फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Transport Corporation will run two buses for Vindhyachal

Amethi News: विंध्याचल के लिए दो बसें चलाएगा परिवहन निगम

Wed, 02 Oct 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation will run two buses for Vindhyachal
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए विंध्याचल का सफर आसान होगा। परिवहन निगम विंध्याचल के लिए दो बसें चलाएगा। भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। विंध्याचल के लिए सीधी रेल अथवा बस सेवा नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी।
विज्ञापन



शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। नवरात्र में जिले से बड़ी संख्या में लोग मिर्जापुर जिले के विंध्याचल धाम दर्शन करने जाते हैं। जिले से विंध्याचल की सीधी रेल सेवा नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को प्रयागराज से ट्रेन पकड़नी होती है। विकल्प के रूप में श्रद्धालु बसों का सहारा लेते हैं या फिर निजी साधनों से विंध्याचल जाते हैं। विंध्याचल पहुंचने के लिए बस भी जंघई या भदोही से बदलनी पड़ती है।
विज्ञापन


ऐसे में परिवहन निगम ने लोगों की सहूलियत और निगम की आमदनी बढ़ाने के मकसद से विंध्याचल धाम के लिए दो बसें चलाने का फैसला किया है। बसों का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। फिलहाल निगम का दावा है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएंगी। अमेठी डिपो में कुल 39 बसें हैं। इनमें निगम और अनुबंधित दोनों तरह की बसें शामिल हैं। अब तक एक भी बस विंध्याचल धाम के लिए नहीं चलती है। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि दो बसें अमेठी डिपो से सुबह विंध्याचल धाम के लिए रवाना होंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed