{"_id":"605f62198ebc3ef10a332a16","slug":"training-provided-to-sector-and-zonal-magistrates-amethi-news-lko5717071149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मजिस्ट्रेटों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ ने मतदाताओं को प्रलोभित व भयभीत करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
पंचायत चुनाव की तैयारियों के क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नामित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।
सभी मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर मतदाताओं को प्रलोभित व भयभीत करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। सीडीओ ने मजिस्ट्रेटों को बूथों कमियों को दूर कराने, नियमित भ्रमण कर जूलूस व रैली की निगरानी करते हुए फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराने को कहा।
विज्ञापन
कोविड संक्रमण के बीच निर्वाचन प्रक्रिया होने के कारण विशेष सावधानी बरतने की बात कहते हुए मतदाताओं को निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीडीओ प्रदीप कुमार पांडेय, एएओ आशुतोष मिश्र समेत सभी नामित मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।