फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Training of Panchayat personnel started for ODF Plus Phase-2

Amethi News: ओडीएफ प्लस फेज-2 के लिए पंचायत कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Tue, 11 Apr 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Training of Panchayat personnel started for ODF Plus Phase-2
गौरीगंज (अमेठी)। ओडीएफ प्लस के फेज-2 में चयनित ग्रामों में कार्य कराने के लिए पंचायत कर्मी प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के पहले दिन सोमवार को अमेठी के दो व सुल्तानपुर के एक ब्लॉक के कुल 120 कर्मियों को कार्यालय व फील्ड का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के द्वितीय चरण में ओडीएफ प्लस के तहत चयनित गांवों को मॉडल गांव बनाने के लिए ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी व खंड प्रेरकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। विकास भवन के समीप बने पंचायत रिसोर्स सेंटर में अमेठी के साथ ही सुल्तानपुर जिले के सभी ब्लॉकों के पंचायत कर्मियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 10 अप्रैल से शुरू प्रशिक्षण 15 मई तक चलेगा। एक दिन में 120 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

पहली पाली में पंचायत कर्मियों को रिसोर्स सेंटर में अपने गांव को मॉडल बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करने, पदवार कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी, कार्यों का मानक व उनसे होने वाले फायदे के बारे में प्रशिक्षित किया गया। दूसरी पाली में सभी कर्मियों को ओडीएफ प्लस के पहले चरण में चिन्हित गांवों में कराए गए कार्यों को दिखाते हुए फील्ड प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को जिले के अमेठी व शाहगढ़ तो सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय ब्लॉक क्षेत्र के प्रधान व कर्मियों को डीपीआरओ श्रीकांत यादव, डीसी आरपी सिंह व हर्ष द्विवेदी ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फील्ड प्रशिक्षण के लिए यह गांव चयनित
डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान व पंचायत कर्मियों को फील्ड प्रशिक्षण देने के लिए अमेठी ब्लॉक के बेनीपुर, जंगलराम नगर व नरैनी, संग्रामपुर ब्लॉक के भैसिंहपुर व बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहादुरपुर व सराय महेशा को चयनित किया गया है। कहा कि अभी चार और पंचायतों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed