{"_id":"66a963a785e8d067860b1e64","slug":"trainee-suddenly-fell-ill-died-during-treatment-amethi-news-c-96-1-ame1002-122992-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अचानक बीमार हुआ प्रशिक्षु , उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अचानक बीमार हुआ प्रशिक्षु , उपचार के दौरान मौत
Wed, 31 Jul 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र में संचालित राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय के एक प्रशिक्षु मंगलवार को अचानक बीमार हो गया। साथी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
महाराष्ट्र राज्य के सतारा जिले के जेवली थानाक्षेत्र के मेदा गांव निवासी ओंकार सांवत (22) फुरसतगंज स्थित राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय में छह माह का फाइटर का प्रशिक्षण लेने आया था। विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को ओंकार सावंत अचानक बीमार हो गया। विश्वविद्यालय कर्मी अन्य प्रशिक्षु की मदद से ओंकार को सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने रायबरेली रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ओंकार के परिजनों को देते हुए शव को रायबरेली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। बुधवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। हालांकि इस मामले में विश्वविद्यालय के जिम्मेदार कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।