{"_id":"692df1b0d61f71af8f00ce81","slug":"train-operations-affected-in-the-cold-amethi-news-c-96-1-ame1002-153472-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ठंड में ट्रेनों का संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ठंड में ट्रेनों का संचालन प्रभावित
Tue, 02 Dec 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ठंड बढ़ने के बीच सोमवार को लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस निरस्त रही, जबकि लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर साढ़े पांच घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। कई ट्रेनें तय समय से पीछे रहीं, जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा।
वाराणसी से देहरादून के बीच चलने वाली अप जनता एक्सप्रेस के न चलने से प्रयागराज की यात्रा करने वालों को अधिक परेशानी हुई। लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर भी काफी देर से गौरीगंज पहुंची। प्रयागराज जाने वाले रामअनुज तिवारी, शंकरलाल और शिवकुमार ने बताया कि वह सुबह से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रहे।
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।