फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Traffic disrupted after a neem tree fell on the highway.

Amethi News: राजमार्ग पर नीम का पेड़ गिरने से यातायात बाधित

Fri, 25 Sep 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 25 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Traffic disrupted after a neem tree fell on the highway.
मुसाफिरखाना के हड़गड़वा के पास राजमार्ग पर गिरा नीम का पेड़।-संवाद
मुसाफिरखाना। हड़गड़वा के पास बृहस्पतिवार को राजमार्ग पर अचानक नीम का पुराना पेड़ गिर गया। इससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पेड़ की चपेट में आने से एचटी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


बताया गया कि दीवानी से करीब 100 मीटर आगे पूरे मोहम्मद नेवाज गांव के हड़गड़वा के पास पेड़ सड़क के बीच गिरा। इससे बाइक सवारों को भी निकलने में परेशानी हुई। कीचड़ के कारण कई बाइक सवार फंस गए। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। ऊर्जा निगम मुसाफिरखाना के एसडीओ राजेश चौहान ने बताया कि क्षतिग्रस्त एचटी लाइन को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed