{"_id":"65aed53da0ea82258302c527","slug":"traders-voluntarily-kept-the-market-closed-amethi-news-c-96-1-ame1003-12504-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखा बाजार
Tue, 23 Jan 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गूंज बाजार के चौराहों से लेकर गांव की गलियों तक सुनाई दी। इस महोत्सव को लेकर व्यापारियों ने स्वेच्छा से बाजार बंद रखा। प्रतिष्ठान की पूजा कर प्रसाद वितरित किया। व्यापारिक गतिविधि दिन भर लगभग ठप रही। रामोत्सव के लिए लंबे समय से बेताब लोगों की आस्था सोमवार को उमड़ पड़ी। बिना किसी अपील व साप्ताहिक बंदी के ही व्यापारियों ने खरीद-बिक्री नहीं की। सिर्फ दीये, मोमबत्ती व पूजा आदि पर आधारित गतिविधियां ही बाजार में दिखाई दी। सुबह से पूजा व आरती की तैयारी में लोग व्यस्त हो गए। बाजार में लगभग सन्नाटे की स्थिति रही। लोग मोबाइल फोन व टेलीविजन पर अयोध्या से हो रहे लाइव प्रसारण देखने में व्यस्त रहे।
सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने एक दूसरे को बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि राम दीपावली के लिए व्यवसाइयों में स्वत: स्फूर्ति की भावना है। व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने के साथ जगह-जगह पूजा-पाठ के साथ प्रसाद वितरण किया गया।