{"_id":"682b7f3a2dbe8138580a08a7","slug":"traders-should-boycott-business-with-turkey-amethi-news-c-96-1-ame1002-140757-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तुर्किये से कारोबार का बहिष्कार करें व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तुर्किये से कारोबार का बहिष्कार करें व्यापारी
Tue, 20 May 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 20 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने रविवार को बैठक में व्यापारियों से तुर्किये और अजरबैजान से पूर्ण व्यापार बहिष्कार की अपील की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इन देशों ने पाकिस्तान का समर्थन कर हमारे सैनिकों के बलिदान का अपमान किया है। ऐसे में अब भारत के व्यापारियों को चुप नहीं बैठना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब देश पर वार हो तो व्यापार नहीं। व्यापारियों से आह्वान किया कि वे इन आतंक समर्थक देशों के खिलाफ बाजारों में विरोध प्रदर्शन करें और मेक इन इंडिया को मजबूती दें। उन्होंने तुर्किये से सालाना 80 हजार करोड़ और अजरबैजान से 12 करोड़ के व्यापार को राष्ट्र के स्वाभिमान के विरुद्ध बताया। बैठक में नगर अध्यक्ष राकेश शुक्ला ने प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी का माल्यार्पण, अंगवस्त्र और चांदी की गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। राकेश शुक्ला ने कहा कि त्रिपाठी व्यापारियों के सच्चे नेता हैं और हर संकट में साथ खड़े रहे हैं।
बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री ने नगर कार्यकारिणी के पुनर्गठन और संगठन को और मजबूत करने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर जग प्रसाद अग्रहरी, अमन अग्रहरि, योगेश खन्ना, राम अचल अग्रहरि, राम प्रवेश, हरिकेश शुक्ला, मनोज कुमार, रणजीत तिवारी और अशोक गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।