{"_id":"69ed11fa61d668b44205e544","slug":"trader-threatened-for-demanding-outstanding-amount-of-rs-54-lakh-amethi-news-c-96-1-ame1012-164253-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 54 लाख का बकाया मांगने पर व्यापारी को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 54 लाख का बकाया मांगने पर व्यापारी को धमकी
Sun, 26 Apr 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। दुर्गापुर सड़क निवासी अनाज व्यापारी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने रायबरेली के बछरावां शिवगढ़ सड़क के रहने वाले अनिल कुमार और उनके दो बेटों पर 54 लाख रुपये बकाया मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करने संग कार्रवाई और भुगतान दिलाने की मांग की है।
प्रदीप कुमार अग्रवाल के अनुसार एक अप्रैल 2025 से 21 मार्च 2026 के बीच रायबरेली के बछरावां शिवगढ़ सड़क स्थित लक्ष्मी अन्न भंडार के प्रोप्राइटर अनिल कुमार को 54,59,965 रुपये का अनाज बेचा गया था। तय समय के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। कई बार संपर्क करने पर भी आरोपियों की ओर से भुगतान नहीं किया।
बताया कि 23 मार्च को एक मोबाइल नंबर से कॉल कर भुगतान न करने की धमकी दी गई। इसके बाद जब वह बछरावां स्थित प्रतिष्ठान पहुंचे तो अनिल कुमार, उनके बेटे तुषार गुप्ता उर्फ रितिक और सूजल गुप्ता उर्फ गोलू ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी सरवणन टी के निर्देश पर अमेठी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।