Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Toofan's team became champion in cricket

Amethi News: क्रिकेट में तूफान की टीम बनीं चैंपियन

Sat, 28 Dec 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Toofan's team became champion in cricket
मुसाफिरखाना के नेवादा गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी। -आयोजक 
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के नेवादा गांव स्थित महात्मा बलदेवदास इंटर कॉलेज में आयोजित स्व. विजय सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में तूफान की टीम विजेता और रसूलबाद की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन




महात्मा बलदेवदास इंटर काॅलेज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को रसूलाबाद व तूफान टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। रसूलाबाद की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए रसूलाबाद टीम ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 133 बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तूफान टीम ने 14 ओवर में मैच जीत लिया। तूफान टीम के जुल्फिकार ने 117 रन बनाए। इन्हें मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
विज्ञापन




रसूलाबाद की टीम के आकिब ने 44 रन बनाकर तीन विकेट झटके। इन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका में रवि शंकर सिंह, सौरभ सिंह, संतराज सिंह तो स्कोरर की भूमिका में विजयराज सिंह, अजय यादव और कमेंट्री का जिम्मा दीपक उपाध्याय व शुभेंद्र सिंह ने निभाया। मैच रेफरी की भूमिका में अमर बहादुर सिंह रहे। विजेता और उपविजेता टीम को विद्यालय के प्रबंधक राज किशोर सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed