फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tired of repeated complaints, Pradhan offered to resign

Amethi News: बार-बार शिकायत से आजिज प्रधान ने की त्यागपत्र की पेशकश

Sun, 23 Jul 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 23 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tired of repeated complaints, Pradhan offered to resign
जगदीशपुर (अमेठी)। वर्ष 2014 से एक ही काम की बार-बार शिकायत की जा रही है। अब तक 26 बार जांच हो चुकी है। फरवरी में फिर शिकायत हुई, जिस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास ने जांच की। अब एक बार फिर वह दोबारा जांच की बात कह रहे हैं। आए दिन हो रही जांच से परेशान उतेलवा की प्रधान प्रियंका तिवारी ने त्यागपत्र की पेशकश की है।
विज्ञापन

हालांकि बीडीओ ने उनका त्यागपत्र लेने से मना कर दिया है। प्रधान का आरोप है कि एक ही व्यक्ति बार-बार शिकायत कर रहा है। संयुक्त विकास आयुक्त तक जांच कर चुके हैं। कहा कि उसी काम की उससे नीचे के अधिकारी से दोबारा जांच कराई जा रही है। ऐसे माहौल में काम कर पाना संभव नहीं है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास नलिन राज का कहना है कि जांच के लिए अभी तक कोई तकनीकी कर्मी नहीं था। जेई के साथ जांच करने जाना है। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव का कहना है कि हमें कोई जानकारी नहीं है। पता करवा रहे हैं कि क्या मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed