फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tired of his bad habits, his wife and daughter killed the farmer

Amethi News: गलत आदतों से तंग आकर पत्नी-बेटी ने की थी किसान की हत्या

Thu, 28 Aug 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 28 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tired of his bad habits, his wife and daughter killed the farmer
अमेठी सिटी। गौरीगंज के लढियापुर मजरे चंदईपुर गांव में रामअजोर चौहान (52) की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी लखराजी और बेटी अमिता को जेल भेज दिया। मां-बेटी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी बरामद कर लिया गया। राम अजोर की शराब पीने और मारपीट की आदतों से तंग आकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन




पुलिस पूछताछ में लखराजी ने बताया कि राम अजोर नशे का आदी था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। केसीसी से ऋण लेने के बाद वह और ज्यादा शराब पीने लगा था। आए दिन की प्रताड़ना से तंग आकर उसने पति को सबक सिखाने के इरादे से डंडे से पीटा था। बेटी अमिता ने भी साथ दिया था।
विज्ञापन



लखराजी का कहना है कि वह हत्या नहीं करना चाहती थीं। वह चाहती थीं कि पति डरकर अपनी हरकतें छोड़ दे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि घटना के बाद लखराजी स्वयं घायल हो गई और उसने निजी चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन पति का उपचार कराने की बजाय उसे कमरे में ही बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन






शरीर पर मिले चोट के सात निशान
डॉक्टरों ने मृतक राम अजोर के शरीर से विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट में सिर पर तीन, माथे और पैर पर दो-दो चोट के निशान दर्ज किए गए हैं। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्रों के मुताबिक राम अजोर के लिवर में शराब के अंश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed