{"_id":"6adbb17047fd77ed4805dbba","slug":"three-year-old-girl-slammed-onto-the-road-condition-critical-amethi-news-c-96-1-ame1002-178784-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन साल की बच्ची को सड़क पर पटका, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन साल की बच्ची को सड़क पर पटका, हालत गंभीर
Sat, 24 Oct 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गंगागंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची शिवांगी दुबे को एक व्यक्ति ने उठाकर सड़क पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी पास के नाले में कूद गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है।
पूरे शिवलाल मजरे दरखा गांव निवासी शिवा दुबे परिवार के साथ गंगागंज मोहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार शाम उनकी तीन वर्षीय बेटी शिवांगी मकान के सामने खेल रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बिहार के ठगरिया निवासी संतोष प्रकाश ने बच्ची को उठाकर सड़क पर पटक दिया। बच्ची के घायल होने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों को अपनी ओर आता देख संतोष पास के नाले में कूद गया।
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। वह परिजनों की मदद से बच्ची को अमेठी सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उधर, स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद संतोष को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है। उसे पुलिस निगरानी में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।