{"_id":"6792943de5cd34e28906ac18","slug":"three-trains-including-varanasi-dehradun-janata-express-canceled-amethi-news-c-96-1-ame1002-133606-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें निरस्त
Fri, 24 Jan 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ठंड और कोहरे के बीच ट्रेनों का परिचालन इन दिनों विलंब से हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफार्म पर ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें निरस्त रहीं तो अन्य का परिचालन देरी से हुआ।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक का दोहरीकरण होने के बाद भी ट्रेनें विलंब से संचालित होने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को डाउन दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, जम्मूतवी-राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस व अप वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस निरस्त रहीं। अप जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने से लखनऊ, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरिद्वार व देहरादून सहित अन्य स्टेशन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार व देहरादून के यात्रियों को यात्रा स्थगित करनी पड़ी तो अन्य यात्री हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल से भीड़ के बीच गंतव्य को रवाना हुए।
इसके अतिरिक्त वाराणसी-लखनऊ व लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी भी बृहस्पतिवार को एक घंटे देरी से गौरीगंज आई। ऐसे में दैनिक यात्री गौरीगंज पहुंचने के बाद कार्यालय की तरफ भागते नजर आए। हर कोई कोशिश में था कि कार्यालय पहुंच जाएं नहीं तो अनुपस्थित हो जाएंगे। योगनगरी एक्सप्रेस तीन घंटा, मरुधर एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर एक घंटे तो देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस तीन घंटे, पंजाब मेल दो घंटे देरी से गौरीगंज पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। अप जनता एक्सप्रेस और डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व अर्चना एक्सप्रेस पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार निरस्त थीं। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए समय-समय पर जानकारी दी जा रही है।