{"_id":"65b2c28660718447280623ea","slug":"three-old-roads-will-be-repaired-with-rs-180-crore-amethi-news-c-96-1-slko1003-112629-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 1.80 करोड़ से तीन पुरानी सड़कों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 1.80 करोड़ से तीन पुरानी सड़कों की होगी मरम्मत
Fri, 26 Jan 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक दशक पहले निर्मित तीन पुरानी सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द किया जाएगा। इसके लिए शासन से 180 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। चौदही अचलपुर से जामो रोड का मरम्मत कार्य 94 लाख रुपये की लागत से होना है। बाजार शुकुल रानीगंज से पारा मखदूमपुर रोड व सेमरौता से शिवरतनगंज रोड पर 43-43 लाख रुपये का आवंटन किया गया है। इन तीनों सड़कों पर छोटे-बड़े गड्ढे बने हैं। सड़कों के मरम्मत का कार्य किया जाना है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 10 किमी की सड़क मरम्मत का कार्य दो माह में किया जाना है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 10 किमी की सड़क मरम्मत का कार्य दो माह में किया जाना है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन