फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three inter-district smugglers arrested with cattle

Amethi News: गोवंशों के साथ तीन अंतर जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 04 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three inter-district smugglers arrested with cattle
अमेठी सिटी। पुलिस ने अंतर जनपदीय तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार गोवंशों को मुक्त कराया है। मौके से एक तस्कर फरार हो गया। आरोपियों ने गोवंशों की तस्करी की बात स्वीकार की है। पकड़े गए तीनों आरोपी सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। मालवाहक वाहन को सीज करते हुए पुलिस ने बरामद गोवंश को आश्रय केंद्र में संरक्षित कराया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



मुंशीगंज थाना क्षेत्र के परतोष पुलिस चौकी प्रभारी संजय सिंह को रविवार तड़के सूचना मिली कि मडेरिका से कुछ लोग मालवाहक से कुछ गोवंशों को तस्करी कर ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने क्षेत्र के सरुवांवा स्थित बैंक के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस ने मालवाहक रोका तो उसमें चार गोवंश लदे मिले। इस दौरान वाहन में सवार तीन तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया, लेकिन उनका एक साथी भाग निकला।
विज्ञापन



पकड़े गए तस्करों की पहचान सुल्तानपुर जिले के बंधुआकला थाना क्षेत्र के चट्टिया कसाई हसनपुर गांव निवासी मो. इश्तियाक व मोहम्मद फरीद, इसी थाना क्षेत्र के रौजा तकिया गांव निवासी असलम शाह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक पूछताछ के आधार पर फरार तस्कर की पहचान इसी थाना क्षेत्र के इमामगंज मजरे हसनपुर गांव निवासी जमाल के रूप में की गई है। तलाशी में पुलिस को गोवध करने के उपकरण चापड़, लकड़ी का एक ठीहा, तराजू, बांट, नायलान की रस्सी, चाकू आदि बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने गो तस्करी की बात कबूली है। बरामद वाहन मौके से फरार जमाल का बताया जा रहा है। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। संभावित स्थान पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed