फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three including child died in separate accidents

Amethi News: अलग अलग हादसों में बालक सहित तीन की मौत

Mon, 10 Jul 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 10 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three including child died in separate accidents
जायस/तिलोई /इन्हौंना(अमेठी)। अलग-अलग हादसों में बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पहली घटना रविवार की सुबह जायस कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर गांव में हुई। मो. जमील का पुत्र अहसान अली(12) रविवार को अपने साथियों के साथ गांव स्थित बाग में आम तोड़ने गया था। इस दौरान सभी लोग पास स्थित तालाब में नहाने लगे।
विज्ञापन

नहाते समय अहसान अली पानी में डूबने लगा। जिसे साथियों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन, वह गहरे पानी में चला गया। अन्य बच्चों ने बालक के घरवालों को दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और बालक को पानी में ढूंढने का प्रयास करने लगे। काफी खोजबीन के बाद बालक के शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दूसरी घटना मोहनगंज थानाक्षेत्र के रायबरेली जगदीशपुर मार्ग पर मोहनगंज के समीप टोल प्लाजा पर शनिवार रात्रि को घटित हुई। दुर्घटना में सुलतानपुर जिले के निवासी पंकज कुमार (30) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। एचएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के पूरे लक्षिमन देई मजरे सेमरौता निवासी पन्नालाल पाठक डीसीएम ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की सुबह रायबरेली जिले के कुंदनगंज से सीमेंट लादकर वह जा रहा था।

हरचंदपुर थानाक्षेत्र के कुंदनगंज डीसीएम में कुछ तकनीकी खराबी को दूर कर रहा था तभी रायबरेली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार प्रयाग डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पन्नालाल पाठक की मौत की जानकारी मिलते गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed