फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   three doctors and three nurses absent in covid hospital

एल-2 अस्पताल से तीन डॉक्टर व तीन नर्स नदारद

Tue, 11 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
three doctors and three nurses absent in covid hospital
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड अस्पताल में बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीडीओ ने सोमवार रात असैदापुर व तिलोई स्थित एल-2 अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान असैदापुर में तीन डॉक्टर व तीन स्टॉफ नर्स अनुपस्थित मिलीं। तिलोई में कोविड कंट्रोल रूम गठित नहीं किया गया था। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ अनुपस्थित डॉक्टर व स्टॉफ नर्स से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन हर संभव कोशिश करने में जुटा है। मरीजों के उपचार की स्थिति जानने के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने सोमवार रात असैदापुर व तिलोई के रस्तामऊ स्थित एल-2 अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

असैदापुर में निरीक्षण के दौरान प्रभारी डॉ. अभय गोयल, डॉ. सुनील चतुर्वेदी व डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, स्टॉफ नर्स गीता, अनुरुद्ध वर्मा व रेनू गिरि अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने सीसीटीवी कैमरे से अस्पताल के अंदर उपचार, सफाई व अन्य व्यवस्थाओं की हकीकत देखी।
असैदापुर के बाद सीडीओ तिलोई के रस्तामऊ स्थित कोविड अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल में कोविड कंट्रोल रूम ही गठित नहीं मिला तो चिकित्सक व स्टॉफ नर्स की उपस्थिति पंजिका नियमानुसार तैयार नहीं थी। अस्पतालों में मिली खामियों से नाराज सीडीओ ने सीएमओ को व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ तिलोई में कोविड कंट्रोल रूम गठित कराने के निर्देश दिए।
वार्डों में मोबाइल व्यवस्था सुनिश्चित कराने और असैदापुर में अनुपस्थित चिकित्सक व स्टॉफ नर्स से स्पष्टीकरण लेने की हिदायत दी। जवाब से संतुष्ट न होने पर कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने अस्पताल में मरीजों के उपचार में लापरवाही बरतने की दशा में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
पुलिस चौकी के रसोइया के संक्रमित होने से हड़कंप
शाहगढ़। कोरोना संक्रमितों की सूची में शाहगढ़ चौकी के रसोइया के पॉजिटिव पाए जाने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है। सीएचसी अधीक्षक शाहगढ़ डॉ. अवनीश चंद्रा के अनुसार जुकाम व बुखार की शिकायत पर जांच में रसोइया दीपक की रिपोर्ट कोरोना पोजटिव आई है। वह शाहगढ़ चौकी पर रसोइया का काम करता है। उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है। (संवाद)

चार सिपाही मिले कोरोना पॉजिटिव
बाजार शुकुल । जांच रिपोर्ट में सोमवार को बाजार शुकुल थाने के चार आरक्षी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद थाने पुलिस कर्मियों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को सभी पुलिस कर्मियों व रसोइया की कोरोना जांच कराई गई। चारों आरक्षियों को होम आइसोलेट कराते हुए पूरे थाने को सैनिटाइज कराया गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed