फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three criminals arrested for trying to murder a farmer, seven absconding

Amethi News: किसान की हत्या की कोशिश में तीन शातिर गिरफ्तार, सात फरार

Fri, 05 Jul 2024 04:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Three criminals arrested for trying to murder a farmer, seven absconding
पकड़े गए आरोपी
बाजार शुकुल (अमेठी)। 31 मई की रात थाना क्षेत्र के नेवाजगढ़ गांव में पशु चोरी का विरोध करने पर पिकअप से टक्कर मार एक किसान की हत्या की कोशिश करने वाले अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। वारदात में सात अन्य बदमाशों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बदमाशों ने बाजार शुकुल के अलावा थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र में अंजाम दी गईं पशु चोरी की कई घटना को स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए शातिरों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पिकअप पलटने से भैंस छोड़कर शातिर भाग निकले थे। हालांकि पुलिस मामले में जांच कर रही थी।बृहस्पतिवार को पुलिस को खबर मिली कि खेममऊ के पास से गाेमती नदी पुल के निकट बाबा बाजार में तीन संदिग्ध मौजूद हैं। घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। इनकी पहचान बाराबंकी जिले के बदोसराय निवासी इमरान व कितूर निवासी दिलीप और टिकैतनगर थाने के टिकवामऊ गांव के रईस उर्फ पप्पू के रूप में हुई। बदमाशों ने बताया कि 31 मई को उन्हीं लोगों ने घटना अंजाम दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने यह भी बताया कि इस काम में बाराबंकी के असंद्रा थाने के जमलापुर निवासी वसीम, नसीम, सोनू उर्फ मोहम्मद ओवैश, मेराज व अंसार और टिकैतनगर क्षेत्र के टिकवामऊ गांव निवासी ऐश मोहम्मद उर्फ राजू व भुड़वा मजरे बेलखरा गांव निवासी मतीन सहयोग करते हैं। आरोपियों ने 30 मई को भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी कला व बाजारशुक्ल के ग्राम नेवाजगढ़ कैथन में भी मवेशी चोरी की बात स्वीकार की।

एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यह अंतरजनपदीय गिरोह है। इन शातिरों ने एक पशु पालक को पिकअप से टक्कर मार कर हत्या करने की कोशिश की थी। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed