फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   three corona positive died including women

महिला समेत तीन कोरोना संक्रमितों की मौत

Sat, 08 May 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
three corona positive died including women
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 93 पहुंच गया है। दूसरी तरफ 100 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पीड़ितों की लगातार मौत का सिलसिला भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेठी के जंगलराम नगर निवासी भईयाराम (50) की 27 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। इसी गांव के रामदेव (49) की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें शुक्रवार को एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीगंज के पूरबगांव निवासी किताबुलनिशा (65) की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शुक्रवार को उन्हें भी एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी भी मौत हो गई। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 93 पहुंच गया है। दूसरी तरफ जांच के लिए भेजे गए 1,623 सैंपलों की रिपोर्ट शनिवार को जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में 100 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed