फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three arrested including members of solver gang

सॉल्वर गैंग के सदस्य समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 15 Oct 2022 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including members of solver gang
अमेठी : परीक्षा के दौरान कॉलेज से पकड़े गए साल्वर के साथियों को ले जाती पुलिस। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी में शुरू हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के प्रथम दिन पहली पॉली में ही स्थानीय पुलिस ने आरआरपीजी कॉलेज से सॉल्वर गैंग के एक सदस्य व उसकी निशानदेही पर दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के इनपुट पर आरआरपीजी कॉलेज से सॉल्वर व दो अन्य की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ व पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की देखरेख में आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में कुल नौ केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर शनिवार को पहली पाली में 4,824 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा सुबह 10 बजे नियत समय पर शुरू हुई। परीक्षा के दौरान करीब 11 बजे एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस को आरआरपीजी कॉलेज में सॉल्वर गैंग के एक सदस्य के दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने के लिए मौजूद होने का इनपुट दिया। परीक्षा में सॉल्वर गैंग सक्रिय होने का इनपुट मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। तत्काल कॉलेज पहुंची अमेठी पुलिस ने कक्ष संख्या 21 से दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर गैंग के सदस्य को दबोच लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए सॉल्वर की पहचान सोनू कुमार निवासी मधुबनी बिहार के रूप में हुई। सॉल्वर को पकड़ने के बाद पुलिस ने उससे कॉलेज के ही एक कमरे में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पाली बाबूगंज फूलपुर प्रयागराज निवासी आर्या राठौर के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसने यह भी बताया कि आर्या और सोरांव प्रयागराज का रहने वाला आर्या के मामा का पुत्र पंकज कॉलेज के बाहर मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने बाहर फोर्स बढ़ाते हुए परीक्षा समाप्त होने का इंतजार किया। परीक्षा समाप्त होने के बाद पुलिसकर्मी सॉल्वर सोनू को लेकर बाहर निकले और उसकी निशानदेही पर आर्या व पंकज को भी पकड़ लिया। एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवकों से पूछताछ की गई है। गिरफ्तारी के बाद लखनऊ से आए सीओ एसटीएफ विमल कुमार ने भी पकड़े गए युवकों से पूछताछ की। दो दिन व चार पाली में आयोजित परीक्षा के पहले दिन की पहली पॉली में साल्वर गैंग के सदस्य की गिरफ्तार होने के बाद अन्य केंद्रों पर भी सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य की तहरीर पर दर्ज होगा केस
एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि पकड़े गए साल्वर व अन्य दोनों युवकों को अमेठी थाने में रखा गया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद आरआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य से तहरीर लेकर सभी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। तीनों युवकों का चालान रविवार को न्यायालय भेजा जाएगा।

बिहार का रहने वाला है गैंग सरगना
एसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आए तथ्य चौंकाने वाले हैं। पूरा सॉल्वर गैंग बिहार से संचालित हो रहा था। बिहार का रहने वाला देवराज गैंग का सरगना है। लेन-देन के बाद हुई सेटिंग के आधार पर दर्जनों परीक्षार्थियों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया था। भेजे गए परीक्षार्थियों को अपने अलावा किसी अन्य के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। गैंग सरगना को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed