फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   three arrest

लूट के सामान व असलहा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
three arrest
गौरीगंज (अमेठी)। रक्षाबंधन पर शिवरतनगंज थाने की रहने वाले दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने सेमरौता के पास लूट की घटना का अंजाम दिया था। केस दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को मोहनगंज के पास सेे तीन बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर लूट का सामान बरामद करने के बाद पुलिस वैधानिक कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन

दोपहर बाद मीडिया से मुखातिब एसपी ने लूट की घटना का खुलासा किया। शिवरतनगंज थाने के पूरे सुबेदार गांव निवासी लक्ष्मी सिंह रक्षाबंधन पर पति रणविजय सिंह के साथ बाइक से मायके से घर वापस जा रही थी। रास्ते में मोहनगंज थाने के अलाईपुर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर पिस्टल व चाकू लगाकर मंगलसूत्र, चेन व 2500 रुपये लूट करने के साथ विरोध करने पर उनकी पिटाई भी कर दी थी।
विज्ञापन

लक्ष्मी की तहरीर पर मोहनगंज पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों के तलाश में जुटी थी। शुक्रवार सुबह प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा में मौजूद तीन बदमाशों की धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश की पहचान रायबरेली जनपद के महराजगंज थाने के देवतरा गांव निवासी अली रजा, शनि सिंह व शिवमूरत के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों की तलाशी में पुलिस को तमंचा व कारतूस बरामद हुआ तो बदमाशों ने लक्ष्मी सिंह के साथ लूट करने की बात स्वीकार की। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट का सामान, एक हजार नगद बरामद करने के बाद वैधानिक कार्यवाही में जुटी है। दोपहर बाद एसपी दिनेश सिंह ने कार्यालय सभागार में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने लूट की घटना कारित करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed