फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   three arrest

प्रतिबंधित मांस व गोवंश के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
three arrest
गौरीगंज (अमेठी)। बिक्री करने जा रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने 30 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर पुलिस इन दिनों गो-तस्करी व प्रतिबंधित मांस पर अंकुश लगाने के लिए जिले में अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम मुखबिर ने फुरसतगंज पुलिस को प्रतिबंधित मांस के विक्रय की सूचना दी। सूचना पर सक्रिय पुलिस थाना क्षेत्र के दूंदी का पुरवा मजरे तेंदुआ निवासी मोहम्मद नईम को गोवध करते समय रंगेहाथों पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर 30 किलो प्रतिबंधित मांस, दो चाकू तथा एक चापड़ बरामद किया।
विज्ञापन

आरोपी को थाने लेकर पहुंची पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर बरामद उपकरण को जब्त कर लिया। उधर, मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष जायस भरत उपाध्याय ने थाना क्षेत्र के कंचाना मोहल्ला निवासी अफसर व खुशियालगंज निवासी अनीस को कस्बा स्थित एक बाग से दो गो-वंश, दो चाकू, एक तराजू, एक किलो का एक बाट तथा लकड़ी का ठेहा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed