फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Third dengue patient found in amethi

डेंगू का तीसरा मरीज मिलने से हड़कंप

Sat, 11 Sep 2021 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Third dengue patient found in amethi
14 : अमेठी : भगनपुर गांव में डेंगू मरीज मिलने के बाद जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। -संवाद - फोटो : AMETHI
अमेठी। सप्ताह भर के भीतर स्थानीय सीएचसी क्षेत्र में संभावित डेंगू पीड़ित तीसरा मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संयुक्त जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर दिया। सूचना मिलते ही सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर बुखार पीड़ितों की जांच के साथ ही दवा किट का वितरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय सीएचसी क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी रती पाल (65) पिछले सात सितंबर से जुखाम बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। परिजन उनका इलाज क्षेत्र के बारामासी बाजार स्थित एक झोलाछाप से करा रहे थे। तीन दिन में आराम नहीं मिलने पर शुक्रवार को परिजन रतीपाल को लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज गए। वहां उनकी कार्ड से हुई जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उनका सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए लखनऊ भेज दिया। शुक्रवार देर शाम रतीपाल की तबीयत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह की अगुवाई में मेडिकल टीम गांव पहुंची और परिजनों व अन्य ग्रामीणों की जांच करने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि कार्ड में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्लाइड जांच के लिए लखनऊ भेजी गई है। बताया कि रतीपाल के परिवारीजनों की पैथालॉजी जांच कराई गई जिसमें सभी लोग निगेटिव मिले हैं। गांव में संक्रमण नाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। बताते चलें कि पांच दिन पहले ही सीएचसी क्षेत्र के गांव बड़ा रामनाथपुर में कर्मराज सिंह तो स्वयंबर सिंह का पुरवा निवासी ओम प्रकाश डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed