{"_id":"695fa05aafc99160290f600c","slug":"thieves-targeted-homes-of-two-brothers-in-amethi-stealing-cash-and-jewelry-worth-lakhs-police-investigating-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चोरों ने सगे भाइयों के घरों को बनाया निशाना, नकदी और लाखों के जेवरात किए पार; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चोरों ने सगे भाइयों के घरों को बनाया निशाना, नकदी और लाखों के जेवरात किए पार; पुलिस कर रही जांच
Thu, 08 Jan 2026 05:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 Jan 2026 05:47 PM IST
सार
अमेठी में चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाया। नकदी और लाखों के जेवरात पार कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
यूपी के अमेठी में बुधवार रात चोरों ने सगे भाइयों के मकानों को निशाना बनाया। घरों से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
घटना इन्हौंना थाना क्षेत्र के दुबेपुर मजरे अंगूरी गांव की है। पीड़ित उदयराज ने बताया कि उनके भाई रमेश शहर में नौकरी करते हैं। उनका मकान बंद रहता है। बुधवार की रात उदयराज परिवार के साथ अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर उनके और भाई रमेश के मकान में घुसे। 10 हजार रुपये व करीब दो लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन