फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Thieves stole jewelery and cash worth lakhs from the house

Amethi News: घर से चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी किया पार

Sun, 01 Oct 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery and cash worth lakhs from the house
तिलोई(अमेठी)। मोहनगंज के बलभद्रपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवरात समेत नकदी को पार कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर पर केस दर्ज करने की मांग की लेकिन पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया।थानाक्षेत्र के बलभद्रपुर मजरे पाकरगांव निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव के घर शुक्रवार की रात चोरों ने पीछे के रास्ते छत पर चढ़ गए। घर के दरवाजे के ताला तोड़ कमरे में रखा बक्से को छत पर ले जाकर उसमें से सोने चांदी के जेवरात और पांच हजार की नगदी चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित धर्मेंद्र ने बताया कि बक्से में सोने का एक जोड़ी बाला व चांदी के एक जोड़ी पायल रखा हुआ था। पैसे से भरा बच्चों का गुल्लक छोड़ अपने साथ उठा ले गए है। छत पर जाकर देखा तो बक्सा खुला पड़ा हुआ था और सामान इधर-उधर बिखरा था। एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने चोरी की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मामले में केस दर्ज कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed