फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Preparations for uninterrupted 24-hour power supply on Dussehra

Amethi News: दशहरे पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी

Mon, 19 Oct 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Preparations for uninterrupted 24-hour power supply on Dussehra
अमेठी के पीठीपुर उपकेंद्र में मरम्मत करते कर्मी। स्रोत: विभाग
अमेठी सिटी। दशहरा पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए ऊर्जा निगम ने तैयारी की है। उपकेंद्रों से लेकर फीडरों तक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। शिफ्ट में 24 घंटे कर्मचारी मौजूद रहेंगे। लोकल फॉल्ट की शिकायत मिलते ही मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जाएगी। जिले में चार महीने से दिन-रात हो रही अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन



नवरात्र में भी कटौती का सिलसिला जारी है। पूजा पंडालों, रामलीला मंचन स्थलों और देवी मंदिरों में आयोजकों को बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। दशहरा पर व्यवस्था सुधारने के लिए गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर और तिलोई खंड के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



उन्हें सभी उपकेंद्रों और फीडरों पर अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती कर जिम्मेदारी तय करने को कहा गया है। उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता और लाइनमैन की टीमें भी लगाई गई हैं। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बिजली के खंभों, लाइनों, ट्रांसफार्मरों और उपकेंद्रों की मरम्मत पूरी कर ली गई है। नियंत्रण कक्ष से मांग के अनुरूप बिजली उपलब्ध है। दशहरा पर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed