{"_id":"67dd637c619d88ec1306d73b","slug":"thieves-broke-into-house-in-broad-daylight-in-amethi-stole-jewellery-and-cash-worth-lakhs-police-on-lookout-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नगदी उड़ा ले गए चोर, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नगदी उड़ा ले गए चोर, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
Fri, 21 Mar 2025 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Mar 2025 06:32 PM IST
सार
अमेठी में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर और नगदी उड़ा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अमेठी में शुक्रवार को चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर घर से नगदी और जेवरात पार कर दिए। घटना के समय परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटना संग्रामपुर क्षेत्र के कुटिया पतापुर गांव की है। गांव निवासी शिवकुमारी ने बताया कि उसके पति चंडीगढ़ में रहते हैं। वह सुबह 9 बजे घर में ताला बंद करके बेटे मोहित के साथ खेत में सरसों काटने गई थी। 11 बजे वापस लौटी। उस समय घर का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: आईएएस अभिषेक प्रकाश की संपत्ति की जांच करेगी विजिलेंस, वसूली के कारण किए गए हैं निलंबित
विज्ञापन
उसने पड़ोसियों को बुलाकर पूछा। इसके बाद पड़ोसियों के साथ घर में प्रवेश किया। घर में सामान बिखरा पड़ा था। बहू के कमरे में अलमारी में रखा सोने का हार, बच्चे का लॉकेट एवं अन्य सोने औऱ चांदी के आभूषण गायब थे। उनकी कीमत करीब दो लाख से अधिक थी। साथ ही 12 हजार नगद चोरी हुआ है।
शिवकुमारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके बाद साक्ष्य एकत्र किए। इंस्पेक्टर संदीप राय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर भेजकर जांच करवाई गई है। कई साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन