फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Thick fog wrap, winter cold continues

घनी हुई कोहरे की चादर, जारी रहा सर्दी का सितम

Sun, 20 Dec 2020 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Thick fog wrap, winter cold continues
अमेठी। दिसंबर माह में शुरू हुई शीत लहरी के साथ रविवार से एक बार फिर कोहरे का सितम शुरू हो गया। रविवार सुबह से दोपहर तक छाए घने कोहरे की वजह से जहां सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए वहीं ट्रेन भी विलंब से संचालित हुईं। रात से ही पड़ रहे कोहरे के बावजूद मजबूरी में सुबह घर से बाहर निकलने वाले अलाव खोजते नजर आए। हालांकि दोपहर बाद खुली धूप ने लोगों को कुछ राहत दी।
विज्ञापन

भीषण शीतलहरी व गलन के साथ ठंड रविवार से कोहरे व धुंध के रूप में तब्दील हो गई। सर्दी के साथ कोहरे व धुंध के बढ़ते सितम का आलम यह है कि रविवार को लोग रजाई में दुबके रहे।
विज्ञापन

जिन लोगों ने मजबूरी में घर छोड़ने की हिम्मत जुटाई वे कुछ देर बाद ही भीषण ठंड से पस्त होकर अलाव खोजते नजर आए। कोहरे की चादर इतनी घनी थी कि पांच कदम से ज्यादा दिखाई नहीं पड़ रहा था। कोहरे की वजह से टपकने वाला पानी बड़े वाहन चालकों की मुश्किल में इजाफा करता रहा तो वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे व धुंध के बीच ट्रैक पर संचालित ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से संचालित हुई। घर से निकलने वाले लोग सार्वजनिक स्थलों मसलन जिला अस्पताल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर अलाव के सामने नजर आए। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को ठंड से जरूर कुछ राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed