फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There was no peace in the state before 2017: Baby Rani Maurya

2017 के पहले प्रदेश में नहीं था अमन : बेबी रानी मौर्य

Sat, 16 Nov 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 16 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
There was no peace in the state before 2017: Baby Rani Maurya
अमेठी। वर्ष 2017 के पूर्व प्रदेश में अमन नहीं था। भाजपा सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। ये बातें शहर के रामलीला मैदान में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सपा पर निशाना साधते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने कितनी मांगें मानी हैं, यह सभी को पता है। सपा सरकार में चारों ओर अशांति थी। प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगें सरकार ने मानी हैं। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव की सभी सीटों को जीत रहे हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि राजेश अमेठी की पहचान हैं। आज वह गरीबों को संरक्षण देने के साथ ही उनकी मदद कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि कार्यक्रम में 8000 गरीबों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान राजेश अग्रहरि की ओर से राघव राम सेवा संस्थान को गरीबों की सेवा के लिए दो करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन



प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल ने राजेश अग्रहरि की समाज सेवा की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भाषण भी इसी मैदान में चला था, जिसमें उन्होंने पूर्ण बहुमत की सरकार की बात कही थी, जो आज सच हो गई है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारी समाज का महत्वपूर्ण अंग है, वह टैक्स रूप में सरकार का खजाना भरता है। भामाशाह के रूप में आम जनता की सेवा करता है। इस कार्यक्रम से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन







सीएचसी को मिली अल्ट्रासाउंड मशीन
कंबल वितरण कार्यक्रम में राजेश मसाला की ओर से अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अल्ट्रासाउंड मशीन की सौगात दी गई। अब सीएचसी पर आने वाले मरीजों का अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा संस्थान की ओर से लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था, गोद लिए गए क्षय रोगियों के लिए पौष्टिक आहार किट, अग्नि पीड़ितों की सहायता, गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों की चिकित्सीय व्यवस्था और निराश्रित कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया गया।





ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में एमएलसी शैलेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मटियारी, विजय किशोर तिवारी, मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी प्रवीण कुमार, डीएम निशा अनंत, एसपी अनूप सिंह, सीडीओ सूरज पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी, फूलचंद कसौधन, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, हिमांशु अग्रहरि, विशाल अग्रहरि, अनिल पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed