फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There was a jam for two and a half hours in Jagdishpur.

Amethi News: जगदीशपुर में ढाई घंटे लगा जाम

Sun, 10 Nov 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 10 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
There was a jam for two and a half hours in Jagdishpur.
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय कस्बे में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। शनिवार को जगदीशपुर चौराहे से लेकर बाजारशुकुल मोड़ तक भीषण जाम लगा रहा। इसमें एंबुलेंस और स्कूली वाहनों सहित राहगीर ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन



जगदीशपुर चौराहे से लेकर बाजारशुकुल मोड़ और रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर रेलवे स्टेशन मोड़ तक आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। शनिवार को दोपहर कस्बे में भीषण जाम लगा रहा। करीब ढाई घंटे तक राहगीर रास्ते में फंसे रहे। जगदीशपुर बस अड्डे के बाहर बसों के सड़क पर खड़े होने से जाम की समस्या और बढ़ जाती है। सड़कों पर ई रिक्शा का बेतरतीब संचालन भी जाम का बड़ा कारण है। रही-सही कसर सड़क की पटरियों तक फैली दुकानें पूरा कर देती हैं।
विज्ञापन



यह हाल तब है, जब सड़क पर खड़ी रोडवेज की बसों को हटाने के लिए थाने से एक सब इंस्पेक्टर, सिपाही और होमगार्ड लगे रहते हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा की वजह से गाड़ियों का दबाव बढ़ा था, जिसे हटवाया जा रहा है। वहीं, जगदीशपुर बस अड्डा प्रभारी गोपी ने बताया कि जाम की समस्या निजी बस चालकों और ई रिक्शा की वजह से पैदा होती है। रोडवेज बस चालकों को बस अड्डे के भीतर बसें खड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed