{"_id":"66d39dcf5dbeacbed70a8b04","slug":"there-should-be-no-politics-in-health-programs-mp-amethi-news-c-96-1-ame1008-124679-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कार्यक्रमों में नहीं होनी चाहिए राजनीति : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कार्यक्रमों में नहीं होनी चाहिए राजनीति : सांसद
Sun, 01 Sep 2024 04:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
यूनिट का लोकार्पण करते सांसद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। सभी राजनैतिक पार्टियों का नैतिक दायित्व है कि स्वास्थ्य कार्यक्रम में राजनीति नहीं करनी चाहिए। सभी का समाज के लिए दायित्व बनता है। यह बातें शनिवार को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में कैंसर यूनिट, मेडो सखी- एक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम व इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज कॉलेज में न्यू एकेडमिक ब्लॉक का लोकार्पण करते हुए स्थानीय कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि मेडो सखी का नैतिक दायित्व है कि महिलाओं और बच्चों को जागरूक करें। घर में ही इलाज है, लेकिन जानकारी के अभाव में उन्हें अस्पताल जाना पड़ता है। कैंसर विषेशज्ञ डॉ. नवीन नाकरा ने कहा कि अगले पांच वर्षों में इस अस्पताल में प्रदेश का सबसे बड़ा सेंटर होगा।
ट्रस्ट के प्रशासक मनोज मुट्टू ने कहा कि लगातार सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। आगे और सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके पूर्व सांसद ने अपनी पत्नी किरन बाला शर्मा, बेटियों दिव्या शर्मा व अंजली शर्मा के साथ कालिकन धाम में दर्शन पूजन कर हवन किया।
विज्ञापन
अमेठी की ग्राम पंचातय नरैनी, सरैया दुबान में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर आयशा मुट्टू, शर्मिला राय, मैनेजर सुरेश सिंहराजपूत, मैनेजर अतुल पाठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, एमएलसी दीपक सिंह, फरहान वारसी, प्रवक्ता अनिल सिंह, डॉ नरेंद्र मिश्र, धर्मेंद्र शुक्ल, अशोक सिंह हिटलर आदि मौजूद रहे।