फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There is a possibility of irregularities in the mid-day meal.

Amethi News: मिड-डे मील में गड़बड़ी की आशंका

Fri, 28 Nov 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of irregularities in the mid-day meal.
अमेठी सिटी। बलरामपुर में मध्याह्न भोजन योजना (मिड-डे मील) में 11 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा होने के बाद अमेठी में भी योजना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आशंका है कि कई विद्यालयों में वास्तविक उपस्थिति कम रहती है, लेकिन रिकॉर्ड में 70 से 80 प्रतिशत तक बच्चों की उपस्थिति दिखाई जा रही है। स्थिति को गंभीर मानते हुए विभाग ने भुगतान और उपस्थित रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जिले के 1851 विद्यालयों में 1,38,707 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। मिड-डे मील के लिए मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार होता है। प्राथमिक स्तर पर प्रति छात्र 9.78 रुपये और जूनियर स्तर पर 10.17 रुपये कन्वर्जन कास्ट जारी की जाती है। गेहूं, चावल, सब्जी, फल, दूध, मसाला और गैस की व्यवस्था विद्यालय स्तर पर होती है। अब तक 8.55 करोड़ रुपये विद्यालयों के खातों में भेजे जा चुके हैं, जबकि 2.50 करोड़ रुपये और जारी करने की प्रक्रिया प्रगति पर है।
विज्ञापन




विभाग का कहना है कि उपस्थिति का आधार दैनिक अनुश्रवण प्रणाली में दर्ज संख्या है, मगर कई विद्यालयों में दर्ज उपस्थिति संदिग्ध दिख रही है। एक नवंबर से 20 नवंबर तक के रिकॉर्ड में कई ब्लॉकों में भोजन करने वालों की संख्या औसत उपस्थिति से अधिक दर्ज हुई है। अमेठी में 5412, बहादुरपुर में 8375, भादर में 7560, भेंटुआ में 5966, गौरीगंज में 7330, जगदीशपुर में 12843, जामों में 11156, मुसाफिरखाना में 8476, संग्रामपुर में 4976, शाहगढ़ में 4264, बाजारशुकुल में 9714, सिंहपुर में 10626 और तिलोई में 9497 बच्चों के भोजन करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब विभाग इन आंकड़ों का सत्यापन कर रहा है। जांच में भुगतान रिकॉर्ड, बिल-वाउचर, सामग्री खरीद, रसोइयों की उपस्थिति और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। विभाग का मुख्य ध्यान इस बात पर है कि कहीं उपस्थिति संख्या बढ़ाकर अतिरिक्त कन्वर्जन कास्ट न प्राप्त की गई हो।



बीएसए संजय कुमार तिवारी ने कहा कि जिले में मध्याह्न भोजन योजना पारदर्शी रूप से संचालित है। एहतियात के तौर पर सभी रिकॉर्ड की जांच हो रही है। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



विद्यालय 1851
पंजीकृत विद्यार्थी 1,38,707
रसोइया 3920
कन्वर्जन कास्ट में अब तक खर्च 11.06 करोड़
कन्वर्जन कास्ट के तहत भेजी गई राशि 8.55 करोड़

प्रस्तावित भुगतान 2.50 करोड़
फल वितरण में खर्च 87.15 लाख
फल वितरण के तहत भेजी गई राशि 60.59 लाख
फल वितरण मद की अवशेष राशि 26.55 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed