फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Theft, panic in two houses of the same village

Amethi News: एक ही गांव के दो घरों में चोरी, दहशत

Sat, 13 Apr 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 13 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Theft, panic in two houses of the same village
सिंहपुर(अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात में एक ही गांव के दो घरों में चोरी की वारदात का मामला आया है। लाखों रुपये कीमत के जेवर चोर चुरा ले गए। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी है। वहीं गांव में एक ही रात दो घरों से चोरी के बाद लोग दहशत में हैं। थाना क्षेत्र शिवरतनगंज के जैतपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह चुन्नू कृषक हैं। पत्नी और बेटों के साथ बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठे तो घर में सामान बिखरा हुआ था। उन्हें चोरी का अंदेशा हुआ। कमरे में जाकर देखा तो खिड़की के पीछे नकब लगाकर सुराख किया गया था। घर से जेवर चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन

विरेंद्र सिंह के घर से करीब 150 मीटर दूर गांव निवासी सम्मू खां के घर में चोरों ने छत लांघकर घटना को अंजाम दिया और जेवर समेत बर्तन आदि उठा ले गए। सम्मू खां के घर पर भी सिर्फ पति-पत्नी थे। दिन में ईद का पर्व मनाने के बाद वह सो गए थे। सुबह उठे तो मामले की जानकारी हुई। आरोप है कि चोर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर व सामान उठा ले गए हैं। पीड़ितों ने शिवरतनगंज थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है, चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले हुईं चोरियां
केस-1
--- नौ को पूरे शुक्लन मजरे पेडरिया गांव निवासी राजेश सिंह के घर से सोने चांदी के जेवरात व 20,000 रुपये की नकदी लेकर चोरी हुई। वहीं इसी गांव निवासी जगजीवन सिंह के घर से भी चोर नकदी उठा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2
11 मार्च को पन्हौना रियासत के पूरे सर्वजीत बाजार गांव स्थित राज भवन की बाउंड्री के अंदर लगे चंदन के बेस कीमती सात पेड़ों को अज्ञात चोर रात में काटकर उठा ले गए। जिसकी शिकायत राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने थाने पर की थी।


केस 3
बीते आठ मार्च को सीएचसी के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पर अज्ञात ने दुकान में घुसकर हाथ साफ कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी युवक पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed