{"_id":"5fde388c8ebc3e3c4c2fd5be","slug":"theft-in-shop-amethi-news-lko5557248188","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दुकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना की दुकान से हजारों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के सैठा मार्ग स्थित एक किराना की दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोर गल्ले में रखी नकदी के साथ खाने-पीने का सामान उठा ले गए। सुबह दुकान का ताला टूटा देख दुकानदार के होश उड़ गए। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गौरीगंज थाने के बलीपुर खुदर्वा निवासी राजेंद्र प्रसाद जायसवाल सैठा मार्ग पर किराना की दुकान करते हैं। शुक्रवार रात राजेंद्र दुकान बंद कर अपने पैत्रिक आवास चल गए। रात में चोर दुकान के शटर का ताला तोड़ अंदर प्रवेश कर गए। अंदर पहुंचे चोर दुकान के गल्ले में मौजूद नकद राशि के साथ कई खाद पदार्थ व रिचार्ज करने के लिए रखा मोबाइल सेट उठा ले गए।
शनिवार सुबह राजेंद्र दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा व शटर उठा हुआ था। दुकान में मौजूद सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। दुकान में चोरी की की जानकारी राजेंद्र ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।