{"_id":"5f5cff548ebc3e50651103cc","slug":"theft-at-house-and-shop-amethi-news-lko539840860","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान-मकान में चोरों का धावा, लाखों का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान-मकान में चोरों का धावा, लाखों का माल पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी/बाजार शुकुल। निर्माणाधीन गो आश्रय केंद्र के साथ एक दुकान/मकान में शुक्रवार रात चोर घुस गए। चोरों ने गो-आश्रय केंद्र से पांच लाख रुपये का सामान तो मकान/दुकान से साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी व दो लाख का सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज करकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अमेठी कोतवाली के रायपुर फुलवारी गांव में निर्माणाधीन गो-आश्रय केंद्र में शुक्रवार रात चोरों ने करीब पांच लाख रुपये कीमत का जनरेटर, कटर मशीन, बिल्डिंग मशीन, कुर्सी व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर ठेकेदार महेश सोनी ने थाने में केस दर्ज कराया है। दूसरी घटना बाजार शुकुल थाने के कटरा तिराहे के पास हुई। यहां चोरों ने राजेश कसौधन की दुकान व मकान को निशाना बनाया।
छत के रास्ते अंदर पहुंचे चोरों ने साढ़े तीन लाख रुपये नगद के साथ दो लाख रुपये कीमती का सामान चोरी कर लिया। सुबह मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने थाने में केस दर्ज कराया है। अमेठी के प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर व बाजार शुकुल एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया जाएगा।