फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The youth who drowned in the canal was not found even on the second day.

Amethi News: दूसरे दिन भी नहर में डूबे युवक का नहीं लगा पता

Sat, 12 Oct 2024 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
The youth who drowned in the canal was not found even on the second day.
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र के नगेसरगंज स्थित पुलिया से बृहस्पतिवार को डायल 112 पर फोन करने के बाद नहर में कूदे युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। पुलिस गोताखारों की मदद से उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन



जामो थाना क्षेत्र के रैपुरा निवासी विनोद कुमार (28) का घरेलू विवाद चल रहा है। वह कस्बे में किराये के मकान में रहकर रिक्शा चलाता था। बृहस्पतिवार को वह पारिवारिक न्यायालय में चल रहे केस के सिलसिले में कोर्ट गया था। एसएचओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट से घर वापसी के समय विनोद कुछ परेशान था। उसने घर वापसी के दौरान पहले अपनी मां को फोन कर बताया था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है।
विज्ञापन




परिजन उसकी तलाश में बाजार पहुंचे थे। इसी बीच विनोद ने डायल 112 पर आत्महत्या करने की सूचना दी। जब डायल 112 की टीम नगेसरगंज पुल के पास पहुंची तो वह पुल पर खड़ा था। सिपाही मनोज कुमार ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहर में कूद गया। सिपाही ने भी नहर में छलांग लगाई, लेकिन विनोद उसकी पकड़ में नहीं आ सका और वह डूब गया। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। लगातार दूसरे दिन भी उसका पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed