{"_id":"698df55c64dddb2c7b089267","slug":"the-wife-of-hotel-operator-luvdeep-who-was-arrested-along-with-the-police-inspector-has-alleged-conspiracy-amethi-news-c-96-1-ame1015-158671-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दरोगा संग गिरफ्तार होटल संचालक लवदीप की पत्नी ने लगाया साजिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दरोगा संग गिरफ्तार होटल संचालक लवदीप की पत्नी ने लगाया साजिश का आरोप
Thu, 12 Feb 2026 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
सिंहपुर। एंटी करप्शन टीम की ओर से मंगलवार को दरोगा राजेश चंद्र पाल के साथ गिरफ्तार किए गए होटल संचालक लवदीप साहू को जेल भेजे जाने के बाद उनकी पत्नी संगीता साहू ने पूरे प्रकरण को साजिश करार दिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके पति को जानबूझकर फंसाया गया है और वे पूरी तरह निर्दोष हैं।
संगीता साहू ने बताया कि थाना परिसर के सामने उनका एक छोटा सा होटल है, जिससे ही परिवार का भरण-पोषण होता है। उन्होंने कहा कि परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। उनकी बेटी की मृत्यु हो चुकी है और तीन वर्षीय नातिन की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है। ऐसे में पति की गिरफ्तारी से परिवार पर संकट गहरा गया है। कहा कि उनके पति का किसी भी प्रकार के अवैध लेनदेन या रिश्वतखोरी से कोई संबंध नहीं है। संगीता ने स्वीकार किया कि यदि दरोगा के कहने पर उन्होंने किसी से रुपये लिए भी थे, तो उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि मामला रिश्वत से जुड़ा है। उनका कहना है कि वे केवल निर्देश का पालन कर रहे थे और उन्हें पूरी सच्चाई का ज्ञान नहीं था।
संगीता साहू ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाने की बात कही है। उनका कहना है कि सच्चाई सामने आएगी तो उनके पति को न्याय अवश्य मिलेगा। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।