फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The weather changed again, fog and winds increased the cold.

Amethi News: फिर बदला मौसम, कोहरे व हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Fri, 24 Jan 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 24 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The weather changed again, fog and winds increased the cold.
गौरीगंज शहर में बृहस्पतिवार की सुबह छाए कोहरे में लाइट जलाकर आवागमन करते वाहन। -संवाद
अमेठी सिटी। तीन दिन तक निकली चटख धूप के बाद बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज अचानक फिर बदल गया। ठंडी हवा के बीच सुबह छाए घने कोहरे ने गलन और ठिठुरन फिर बढ़ा दी। सुबह दस बजे तक छाए घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाए रखा। कोहरे से कारण सुबह टहलने वाले लोग भी देरी से घरों से निकले। स्कूली बच्चों और आफिस जाने वाले लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 18 तो न्यूनतम आठ डिग्री तापमान रहा। दिन भर डेढ़ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली दक्षिणी पश्चिमी हवाओं ने सिहरन का अहसास कराया। आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे के बाद कोहरा छटने पर धूप की चमक से ठंड से राहत की उम्मीद जगी। लेकिन लगातार चली तेज पछुआ हवाओं के कारण धूप की तपिश भी ठंड से बचाने में बेअसर साबित रही।
विज्ञापन



ठंड से बचने के लिए सड़कों के किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को अलाव और घरों में हीटर का सहारा लेना पड़ा। जबकि बच्चे और बुजुर्ग दोपहर बाद तक रजाई में दुबके रहे। कोहरे व ठंड के कारण बाजारों में दोपहर तक लोगो की भीड़ काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



गेहूं को फायदा, सरसों व आलू को नुकसान
ठंड व कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा हो रहा है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सर्दी गेहूं की फसल के लिए सबसे फायदेमंद है। लेकिन आलू, सब्जी के साथ ही फूल वाली दलहनी-तिलहनी फसलों के लिए कोहरा नुकसानदायक है। इन फसलों पर पाला पड़ने से रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है।





वाहन चलाते समय बरतें सतर्कता
यातायात प्रभारी शोभनाथ ने बताया कि कोहरे में दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। कोहरे में चालक को वाहन की गति नियंत्रित रखनी चाहिए। खासकर गाड़ी की रफ्तार धीमी रखें। सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। नशे की हालत में वाहन कदापि न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed