{"_id":"6832182657f64e589508fde7","slug":"the-water-of-the-underpass-did-not-drain-even-after-three-days-amethi-news-c-96-1-ame1002-141128-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन दिन बाद भी नहीं निकला अंडरपास का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन दिन बाद भी नहीं निकला अंडरपास का पानी
Sun, 25 May 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 25 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
वारिसगंज मार्ग स्थित रेलवे अंडरपास पर जमा पानी के बीच गुजरते राहगीर। -संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। जिले में बुधवार रात हुई बारिश के बाद से वारिसगंज मार्ग स्थित रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या अब तक बनी हुई है। शनिवार तक भी अंडरपास में पानी जमा है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर वारिसगंज हॉल्ट से पहले स्थित यह अंडरपास, जगदीशपुर-वारिसगंज मार्ग को लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाईवे से जोड़ता है। बारिश के बाद सिंदुरवा सर्विस रोड और बाजार शुकुल मार्ग के अंडरपास की तरह यहां भी जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पानी रुक गया है।
स्थानीय नागरिक महमूद सुल्तान, अंकित यादव व बंटी सहित कई लोगों ने बताया कि अंडरपास के नीचे गहरे गड्ढे हैं और कुछ स्थानों पर सरिया भी बाहर निकली हुई है। ऊपर से जलभराव होने के कारण इन खतरों का अंदाजा नहीं लग पाता जिससे लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस एचएलएस संख्या 122 वाले अंडरपास में बारिश के अलावा खेतों की सिंचाई का पानी भी रिसकर आता है जिससे यहां अक्सर जलभराव बना रहता है।
चेतावनी पट्टिका लगाई, समाधान अब भी अधूरा
रेलवे ने अंडरपास की दीवार पर लाल पट्टिका निशान बनाकर यह चेतावनी दी है कि जलस्तर इसके ऊपर पहुंचने पर आवागमन न किया जाए। हालांकि यह केवल एक अस्थायी चेतावनी है और समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में स्थानीय लोग व राहगीर प्रशासन से स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।