फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The union of the soul and the Brahma is Maharas

Amethi News: जीव और ब्रह्म का मिलन ही महारास

Fri, 25 Apr 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 25 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The union of the soul and the Brahma is Maharas
अमेठी सिटी। जीव और ब्रह्म का मिलन ही महारास है। यह बात भेटुआ ब्लॉक के पूरे द्वारिका गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बृहस्पतिवार को प्रवाचक आचार्य गोविंद त्रिपाठी महाराज ने महारास, रुक्मिणी विवाह का वर्णन करते हुए कही।
विज्ञापन




प्रवाचक ने कथा में भगवान श्रीकृष्ण का मथुरा प्रस्थान, कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उद्धव गोपी संवाद, उद्धव का गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारिका की स्थापना, रुक्मिणी विवाह का प्रसंग विस्तार से सुनाया। बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने आतताई कंस सहित अन्य राक्षसों का वध कर भक्तों की रक्षा करते हुए उन्हें अभय प्रदान किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जीव और ब्रह्म के मिलने को ही महारास कहते हैं। कहा कि रास का अर्थ परमानंद की प्राप्ति है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों को रास के माध्यम से सदैव के लिए परमानंद की अनुभूति करवाई। इस दौरान डॉ. सुभाष तिवारी, रामचंद्र तिवारी, अरुण तिवारी, रमेश तिवारी, प्रदीप तिवारी, कैलाशनाथ तिवारी, संजय तिवारी, आलोक तिवारी, विद्या देवी, प्रभावती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed