{"_id":"687e8eeaef79ee564602d6c8","slug":"the-trucks-stepney-tyre-opened-and-hit-the-car-four-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-145095-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रक की स्टेपनी का टायर खुलकर कार से टकराया, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रक की स्टेपनी का टायर खुलकर कार से टकराया, चार जख्मी
Tue, 22 Jul 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पूरे भाले गांव के पास सोमवार दोपहर एक ट्रक की स्टेपनी का टायर खुल गया और पीछे आ रही कार से जा टकराया। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में राजस्थान के बीकानेर निवासी चार लोग घायल हो गए।
ये दोनों ही वाहन गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे। कार बीकानेर के नोखा निवासी कमल दोगा चला रहे थे। उनके साथ बहन ललिता, बहनोई दिलीप और मोहित भी मौजूद थे। डिवाइडर से टकराने के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों कड़ी मशक्कत कर कार से बाहर निकाला गया और बाजार शुकुल सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल ललिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे की एक लेन पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को किनारे कर यातायात सामान्य कराया। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार के अनुसार, घायलों का उपचार होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन