फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The temperature reached 44 degrees, the heat wave scorched people.

Amethi News: पारा पहुंचा 44 डिग्री, लू के थपेड़ों ने झुलसाया

Sun, 26 Apr 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 26 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 44 degrees, the heat wave scorched people.
गौरीगंज कस्बे में धूप से बचाव के लिए गमछा लगाकर जाते युवक। -संवाद
अमेठी सिटी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही भीषण गर्मी होने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी से हालात और कठिन होते जा रहे हैं। 6.7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली दक्षिण-पश्चिम गर्म हवा ने बाहर निकलने वालों को झुलसाया। सुबह 10 बजे के बाद ही बाजारों में आवाजाही कम हो गई और लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन



दोपहर 12:20 बजे गौरीगंज के हनुमान तिराहे के पास परिषदीय और राजकीय स्कूलों के बच्चे छुट्टी के बाद घर लौटते नजर आए। तपती धूप में चलते हुए बच्चे गर्मी से बेहाल दिखे। कई बच्चों के चेहरे लाल पड़ गए थे और प्यास से व्याकुल नजर आए। सिर पर बैग और कपड़ा रखकर बच्चे धूप से बचने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन



दोपहर में चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों का असर हर वर्ग पर दिखा। लोग सिर पर गमछा, टोपी और छाता लगाकर निकलते नजर आए। कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम रहे। गौरीगंज, अमेठी और जगदीशपुर की बाजारों में सुबह नौ बजे के बाद चहल-पहल घट गई। शाम तक केवल जरूरी काम से लोग बाहर निकले। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम रही। ग्रामीण इलाकों में भी दोपहर के समय कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहेगा। तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक रहने और पश्चिमी दिशा से तेज गर्म हवा चलने की संभावना है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय के अनुसार इमरजेंसी में डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीज बढ़े हैं। शनिवार को नौ मरीज डायरिया से पीड़ित मिले।





बचाव के उपाय
- दोपहर 12 से तीन बजे के बीच बाहर न निकलें।
- पर्याप्त पानी और ओआरएस का सेवन करें।
- ढका हुआ और ताजा भोजन लें।
- नींबू पानी, बेल का शरबत, नारियल पानी पिएं।
- धूप में निकलते समय सिर और शरीर ढकें।
- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।


बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती अधिक रही। गौरीगंज के टिकरिया फीडर पर रात 10 से 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रही, जिससे बाबूपुर, अर्जुनपुर और अन्नीबैजल समेत कई गांव प्रभावित हुए। इसके अलावा हर दो से तीन घंटे के बीच 10 से 20 मिनट की कटौती जारी रही। बिजली न मिलने से भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed