फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The team that arrived to close the railway crossing returned

Amethi News: रेलवे क्राॅसिंग बंद करने पहुंची टीम, हंगामा होने पर लौटी

Thu, 21 Nov 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
The team that arrived to close the railway crossing returned
रेलवे क्राॅसिंग पर रेलवे अ​धिकारी से बातचीत करते स्थानीय लोग। -संवाद
अमेठी सिटी। अमेठी के ककवा रोड स्थित 102-बी रेलवे क्रॉसिंग को बुधवार सुबह रेलवे के अधिकारी पुलिस फोर्स व संसाधनों के साथ बंद करने पहुंचे। जानकारी होते ही सैकड़ों स्थानीय लोग, व्यापारी व राहगीर पहुंच गए और विरोध करने लगे। इस बीच स्थानीय लोगों की रेलवे विभाग के जिम्मेदारों के साथ नोक-झोंक भी हुई। हंगामा देख रेलवे के अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए डीआरएम को पूरे मामले से अवगत कराया। जिला प्रशासन ने एक सप्ताह का समय मांगा है। समय मिलने के बाद लोग शांत हो गए।
विज्ञापन


अमेठी के ककवा रोड स्थित 102-बी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बना है। नामित संस्था सेतु निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से फ्लाईओवर के दोनों ओर से अब तक सर्विस रोड व फुट ओवरब्रिज की सीढ़ी का निर्माण नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इन समस्याओं के बीच करीब 10 माह बाद फिर रेलवे क्राॅसिंग को बंद करने के लिए बुधवार सुबह 10 बजे रायबरेली एईएन शिव कुमार पांडेय, वरिष्ठ कार्य अभियंता विजय श्रीवास्तव, आईओडब्लू सेक्शन इंजीनियर सौरभ सिंह, यातायात निरीक्षक सतीश सिंह, स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल व जीआपी के एसआई फरीद खान आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर व्यापारी व स्थानीय लोग वहां पहुंचने लगे। लोगों ने रेलवे क्रॉसिंग बंद करने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोग क्रॉसिंग के पार जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता, अंडरपास की मांग कर रहे थे। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि बिना वैकल्पिक रास्ता मिले अगर क्राॅसिंग बंद की गई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान अधिकारियों व मौजूद लोगों के बीच नोक-झोंक भी हुई। हालांकि रेलवे के जिम्मेदार अफसरों ने लोगों को शांत कराते हुए डीआरएम से बात की। डीआरएम ने अंडरपास निर्माण के प्रयास का आश्वासन भी दिया। इसके कुछ देर बाद बिना क्रॉसिंग बंद किए रेल विभाग की टीम लौट गई।


बिना वैकल्पिक मार्ग के क्रॉसिंग बंद करना उचित नहीं
राजकिशोर पांडेय ने रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बताया कि क्रॉसिंग बंद होने के बाद किठावर मार्ग के लोगों के लिए कोई रास्ता नहीं है। लोगों के लिए अंडरपास बनाया जाए। राजेश मिश्र ने कहा कि करीब दस हजार की आबादी किठावर मार्ग पर बसती है। इसके अलावा 50 हजार से अधिक लोगों का आवागमन भी होता है। ऐसे में बिना वैकल्पिक मार्ग के क्रॉसिंग बंद करना उचित नहीं है। किसान नेता चुन्नू सिंह ने कहा कि आपातकालीन स्थिति होने पर एंबुलेंस व स्थानीय लोगों के आवागमन को लेकर अंडरपास बनना चाहिए। ऐसी ही मांग शुभम सिंह व व्यापारी नेता हरिशंकर जायसवाल आदि ने भी की है।



एक सप्ताह का दिया गया समय
एईएन (सहायक मंडल अभियंता नार्दर्न रेलवे) रायबरेली शिव कुमार पांडेय ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें पूर्व में एनओसी मिल चुकी है। बताया कि आज रेलवे क्राॅसिंग बंद की जानी थी। उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन के बीच वार्ता हुई है। एक सप्ताह का समय मांगा गया है। इसके बाद क्राॅसिंग बंद कर दी जाएगी।




सर्विस रोड दुरुस्त होने के बाद ही बंद हो क्रॉसिंग
एडीएम अर्पित गुप्त ने नार्दर्न रेलवे रायबरेली के एईएन शिव कुमार पांडेय को पत्र भेजकर बताया है कि फ्लाईओवर का निर्माण हो गया है। फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण नहीं हुआ है। यह सर्विस रोड क्षतिग्रस्त है। इसके दुरुस्त होने के बाद ही रेलवे क्राॅसिंग बंद करने की कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed