{"_id":"6a08c06d8c9336546101314a","slug":"the-sub-inspector-rushed-to-the-court-the-moment-he-got-wind-of-the-warrant-amethi-news-c-96-1-ame1002-165968-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वारंट की भनक लगते ही कोर्ट पहुंचे दरोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वारंट की भनक लगते ही कोर्ट पहुंचे दरोगा
Sun, 17 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 17 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भैंस चोरी और पशु क्रूरता के मामले में अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट की सूचना मिलते ही एसआई राजेश कुमार शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट पहुंच गए। अदालत में आरोपी दिलीप सहित तीन आरोपियों के अधिवक्ताओं ने उनसे जिरह शुरू की, हालांकि प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। सीजेएम सुल्तानपुर नवनीत सिंह की अदालत ने शेष जिरह के लिए 27 मई की तारीख तय की है।
भाले सुल्तान शहीद स्मारक के मटियारी कला निवासी अचल बहादुर सिंह ने बीती 30 मई को दो भैंस चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान बाराबंकी के दिलीप, इमरान और सोनू सहित कई आरोपियों के गिरोह का खुलासा हुआ था। गिरोह पर बड़े स्तर पर गाय-भैंस चोरी और तस्करी का आरोप है।
मामले में एसआई राजेश कुमार का मुख्य बयान पहले दर्ज हो चुका था, लेकिन लगातार गैरहाजिर रहने से जिरह पूरी नहीं हो पा रही थी। अदालत ने एक दिन पहले ही उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर एसपी को अनुपालन का निर्देश दिया था। कोर्ट के सख्त रुख के बाद वह खुद अदालत में पेश हो गए।